Advertisement

Breaking: पार्टी वर्करों की समीक्षा बैठक में बोले विधायक-नहीं चलेगी मनमानी,अब चेतावनी नहीं बल्कि सीधा होगी कार्यवाई

-पार्टी वर्करों की समीक्षा बैठक में बोले विधायक-नहीं चलेगी मनमानी,अब चेतावनी नहीं बल्कि सीधा होगी कार्यवाई

बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल बरियारपुर के सभागार में रविवार को प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंचायत कार्यालय में पंचायत सचिव,हल्का कर्मचारी,कृषि सलाहकार,पीआरएस,आवास सहायक,विकास मित्र तकनीकी सहायक,आरटीपीएस ऑपरेटर एवं अन्य कर्मियों की अनुपस्थिति का मामला उठाया। वही प्रखंड मुख्यालय में भी प्रखण्ड एवं अंचल सहित विभिन्न विभागीय कर्मियों के अक्सर लेट या गायब रहने, पदाधिकारियों की मनमानी आदि का मामला उठाकर नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने आपूर्ति कार्यालय में पदाधिकारी के नहीं मिलने तथा शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का मामला उठाया तो कुछ ने प्रखंड विकास पदाधिकारी की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। वही कुछ लोगों ने कृषि कार्यालय में अक्सर कर्मियों के नहीं दिखने तथा अधिकारियों की लापरवाही का मामला उठाया तो कुछ लोगों ने मनरेगा कर्मियों एवं पदाधिकारी का तो कुछ शिक्षा विभाग के कर्मियों का मामला उठाकर नाराजगी जताई। कुछ पियर एवं हत्था पुलिस की कार्यशैली से नाराज थे ।

इस दौरान विधायक निरंजन राय ने कहा कि किसी भी सूरत में प्रखंड से पंचायत तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मनमानी नहीं चलेगी। थाना स्तर पर भी मनमानी की शिकायतें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तमाम मामले को लेकर वरीय विभागीय पदाधिकारियों को पत्राचार किया जा रहा है। वह संबंधित विभागीय मंत्री से भी इस मामले में मिलकर आवश्यक कार्यवाई कराई जाएगी। उन्होंने सख्त एवं स्पष्ट लहजे में कहा कि जनहित से जुड़े मामलों की सुनवाई एवं कार्यवाई में सिस्टम बिगाड़ने वाले तथा मनमानी करने वाले पदाधिकारियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी विभाग में सहज रूप से लोगों की शिकायतों शिकायतों को सुनने एवं तुरंत कार्यवाई की आदत अधिकारियों को डाल लेनी चाहिए। बातों की अनसुनी एवं मनमानी वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब चेतावनी नहीं,सीधी कार्रवाई के लिए वे तैयार रहें। बैठक में प्रखंड एवं जिला राजद के विभिन्न प्रकोष्ठों के पार्टी पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।