Advertisement

नागालैंड में अपने इकलौते विधायक का बीजेपी को समर्थन देने से नीतीश कुमार नाराज

-नागालैंड में अपने इकलौते विधायक का बीजेपी को समर्थन देने से नीतीश कुमार नाराज

सम्वाददाता।पटना।

नागालैंड में पूरी कोशिशों के बावजूद सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रही जदयू अभी पार्टी को हुए नुकसान का मंथन भी नहीं कर पाई थी, इस बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) के इकलौते विधायक ने बुधवार को नागालैंड में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन की सरकार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। बताया गया पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भी इसकी जानकारी नहीं थी। ऐसे में अब ललन सिंह की अध्यक्षता वाली जदयू ने बड़ा फैसला लेते हुए नागालैंड की पूरी यूनिट को ही भंग करने का फैसला लिया है। जेडीयू के उत्तर पूर्व के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान ने इसकी जानकारी दी है।


नागालैंड में अपने इकलौते विधायक ने बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन की सरकार को समर्थन देने का ऐलान को लेकर जेडीयू ने कहा, “हमारी पार्टी के नगालैंड अध्यक्ष ने जेडीयू के केंद्रीय नेतृत्व से परामर्श किए बिना नगालैंड के मुख्यमंत्री को समर्थन पत्र दिया है जो उच्च अनुशासनहीनता और मनमाना कदम है। इसलिए जेडीयू ने नगालैंड में पार्टी की राज्य समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।”
जेडीयू विधायक के अलावा नागालैंड में एनसीपी, एनपीपी, नागा पीपुल्स फ्रंट, रामदास अठावले की आरपीआई, लोजपा (रामविलास ) और एक निर्दलीय विधायक ने भी समर्थन देने का ऐलान किया है। एनडीपीपी अध्यक्ष नेफियू रियो ने मंगलवार को पांचवें कार्यकाल के लिए नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बता दें कि नागालैंड में एनसीपी के सात विधायकों ने भी सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है।
बिहार में एक तरफ जहां जदयू ने भाजपा के खिलाफ रैलियां कर रही है। लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार एक तरफ लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष को एकजुट करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। वहीं, उनकी ही पार्टी के विधायक ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है। बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जेडीयू बीजेपी से गठबंधन तोड़कर आरजेडी के साथ सरकार चला रही है। नागालैंड में अपने विधायक के इस फैसले से केंद्रीय नेतृत्व ने नाराजगी जाहिर की है।
आपको बता दें कि जेडीयू विधायक के अलावा नागालैंड में एनसीपी, एनपीपी, नागा पीपुल्स फ्रंट, रामदास अठावले की आरपीआई, लोजपा (रामविलास ) और एक निर्दलीय विधायक ने भी समर्थन देने का ऐलान किया है। एनडीपीपी अध्यक्ष नेफियू रियो ने मंगलवार को पांचवें कार्यकाल के लिए नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।