– औराई में अज्ञात वाहन की ठोकर से बच्ची गम्भीर,रेफर
मुजफ्फरपुर(बिहार)।सम्वाददाता।
मुजफ्फरपुर जिले के औराई में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।जिसे गम्भीर स्थिति में औराई स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों के द्वारा लाया गया।जिसे गम्भीर स्थिति में औराई स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि बच्ची को ठोकर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई । लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी। घटना की जानकारी परिजनों को मिली। परिजनों के द्वारा घटना में घायल पीड़ित बच्चे को तत्काल औराई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

















