-मंत्री की पहल पर छोटी भंसार का हुआ संचालन
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
करीब चार बर्षों से बंद बारा जिला के मटिअर्वा तथा सिमरौन गढ छोटी भंसार फागुन 1गते से संचालन हो गया है। छोटी भंसार शुरू होने से बारा जिला तथा बिहार के मोतिहारी जिला के लोगो में खुशी है। संघीय कृषि तथा पशु पक्षी मंत्री ज्वाला साह ने इसकी पहल की थी। छोटी भंसार से 25हजार रुपये तक सामान का भंसार काटने का आदेश वीरगंज भंसार ने आदेश जारी किया है। उपयुक्त जानकारी मटिअर्वा भंसार कार्यालय प्रमुख बल बहादुर श्रेष्ठ ने दी है।

मटिअर्वा तथा गढी माई छोटी भंसार शुरू होने से सिम्रोनगढ दरवार, झरोखल पोखरी, रानीवास,बारागढी आदि पर्यटकीय स्थलों को भारतीय पर्यटक को आने में अव सुगम होगा। भारतीय बाइक तथा चारपहिया बाहन का भंसार नहीं कटने से भारतीय पर्यटक को कठिनाई हो रहा था। कृषि तथा पशु-पक्षी मंत्री ज्वाला साह ने प्रतिबद्धता जतायीहै बारा मे मूल भंसार स्थापना के लिए मैं प्रयास रत हूं।












