Advertisement

मॉर्निंग वॉक में चाय पीने निकला बैंक मैनेजर लापता, पिता को सता रहा है अपहरण की आशंका

-मॉर्निंग वॉक में चाय पीने निकला बैंक मैनेजर लापता, पिता को सता रहा है अपहरण की आशंका

सम्वाददाता। पटना/नवादा।

नवादा से एक सनसनी खबर सामने निकल कर आई है जहां बैंक मैनेजर की लापता होने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है। पूरा मामला शनिवार का है जहां चाय पीने निकले मॉर्निंग वॉक में बैंक मैनेजर अब तक लौटकर नहीं आए हैं। बैंक मैनेजर के पार्टनर के द्वारा परिवार वालों की पूरी जानकारी दे दी गई है।
बता दें कि नवादा के हनुमान नगर आईटीआई मोहल्ले में रहकर बैंक मैनेजर नवादा में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। अचानक लापता होने के बाद परिवार में भी कोहराम मच गया है। वही परिजन के द्वारा नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया गया है।


बता दें कि बक्सर जिला के रहने वाले गोरख सिंह के 28 वर्षीय पुत्र विनय कुमार सिंह नवादा से लापता है वह नवादा के इंडसएंड बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 4 वर्षों से नवादा में किराए के मकान में रहकर बैंक का काम काज कर रहे हैं। शनिवार को सुबह अपनी मां से 7:00 बजे बैंक मैनेजर विनय कुमार सिंह को बातचीत हुई थी लेकिन अब तक वह घर नहीं लौटे हैं।
वही विनायक कुमार सिंह के पिता गोरख सिंह ने कहा है कि हमें कई अनहोनी का आशंका हो रहा है वही अपहरण का भी आशंका हमें सता रहा है। कहीं कोई मेरा पुत्र का अपहरण तो नहीं कर लिया है। बता दे कि पैसा से गोरख सिंह एक किसान है और घर का इकलौता पुत्र विनय कुमार सिंह लापता होने के बाद परिवार में कोहराम है।

पूरे मामले पर नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि आवेदन प्राप्त हुई है लापता का मामला की जांच में जुट गई है पुलिस।