Advertisement

बन्दरा- सैदपुर पथ में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

-बन्दरा- सैदपुर पथ में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

बंदरा। दीपक।

हत्था ओपी के सखौरा में पड़ोसी बॉर्डर क्षेत्र का सहुरी चौर के पास सैदपुर-बंदरा मुख्य पथ में शुक्रवार को एक शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि सड़क के किनारे किसी अज्ञात अधेड़ का शव मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद चकमेहसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। घटनाक्रम को लेकर कई तरह की आशंका एवं चर्चा थी।

कुछ लोगों को आशंका है कि सड़क किनारे किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत की घटना हुई है, जबकि कुछ लोगों द्वारा मार पीट कर हत्या कर शव फेंकने से संबंधित आशंका जताई जा रही थी। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था तथा अक्सर भटकता रहता था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। हत्था ओपी के एएसआई नासिर खान ने बताया कि पड़ोसी चकमेहशी थाना में किसी पागल का शव मिला था।चकमेहशी पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।