-पारिवारिक विवाद में पियर पुलिस द्वारा मारपीट का आरोप,थानाध्यक्ष बोले-मनगढ़ंत आरोप
बंदरा। दीपक।
पियर थाना के पीरापुर मधैया गांव के एक वृद्ध ने पारिवारिक विवाद में पियर पुलिस द्वारा थाना ले जाकर गंभीर रूप से मारपीट कर करने से से संबंधित आरोप लगाया है।पीड़ित एसकेएमसीएच में इलाज करा रहा है।पीड़ित पियर थाना क्षेत्र के पीरापुर मढ़ैया के मो. मोईन(50) का आरोप है पारिवारिक विवाद में पियर पुलिस उसे उठाकर ले गई तथा उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई। जिससे वह पीड़ित है।वही इस संबंध में पियर थाना के अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने रविवार की देर शाम बताया कि उसके पुतौह के द्वारा सास,ससुर, देवर पर पारिवारिक विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाया गया था।

इस शिकायत मामले में पुलिस ससुर को थाना लाई थी।जिसके बाद परिजनों के द्वारा थाना आकर परिजनों को छोड़ देने का अनुरोध किया गया। जिसके बाद बांड बनाकर आरोपी ससुर को छोड़ दिया गया।यह प्रकरण 10 तारीख की है। यहां से घर वापसी के बाद परिजनों के बीच फिर से मारपीट की घटना हुई। जिसमें उसके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। थानाध्यक्ष का बताना है कि थाना से उसे सुरक्षित छोड़ा गया । अब इसके बाद में घर पर उसके साथ क्या हुआ।उन्हें नहीं पता है। यह मनगढ़ंत मामला है और पुलिस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। इधर घटनाक्रम में कार्रवाई की मांग को कुछ परिजन रविवार को पियर थाना पर भी पहुंचे और कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
















