-शराब बेचने तथा रखने से मना करने पर मारपीट की प्राथमिकी
बंदरा। दीपक।
शराब बेचने तथा शराब की खेप रखने से मना करने पर जातिसूचक शब्दों के साथ मारपीट करने से संबंधित प्राथमिकी पियर थाना में दर्ज कराई गई है।

इस मामले में पीयर थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने रविवार की शाम बताया कि नूनफ़ारा के दीपक राम के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें मदन ठाकुर सहित 4 को नामजद करते हुए शराब बेचने का दवाब बनाने तथा इससे मना करने पर जातिसूचक शब्दों के साथ मारपीट करने आदि से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में चार लोगों को नामजद कराया गया। आवेदन के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
















