-पीयर में जनता दरबार का आयोजन
बंदरा। दीपक।
पियर थाना में भूमि विवाद के मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें तेपरी पंचायत से भूमि विवाद के 1 नए मामले सामने आए। इस मामले में प्रतिवादी को नोटिस जारी किया गया।बन्दरा अंचल के सीआई विजय तिवारी ने बताया कि तेपरी पंचायत से जुड़े हुए एक पुराने मामले की सुनवाई भी की गई।













