Advertisement

मुंगेर: प्रांतीय प्रचार-प्रसार विभाग की बैठक आयोजित

सम्वाददाता। पटना।

दक्षिण बिहार प्रांतीय प्रचार प्रसार विभाग बैठक
दिनांक 10 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार को भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज मुंगेर में प्रांतीय प्रचार प्रसार विभाग की बैठक आयोजित की गई। भारती शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, प्रांतीय प्रचार प्रसार विभाग के संयोजक राकेश नारायण अम्बष्ट, विद्यालय के अध्यक्ष अमरनाथ केसरी, जिला निरीक्षक मुंगेर सतीश कुमार सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा कि प्रचार-प्रसार का कार्य पुरातन काल से ही चला रहा है। आज बदलते दौर में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की प्रधानता है। प्राचीन काल में नारद एवं संजय आदि ने प्रचार प्रसार का कार्य संपादित किया था ।रामायण काल में हनुमान तथा गुप्तचर आदि संवाद वाहक के रूप में कार्य करते थे। हमें समय के साथ चलना पड़ेगा। सामाजिक चेतना के विकास हेतु हम अपने अच्छाइयों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक अवश्य पहुंचाए। प्रांतीय न्यूज़ रूम विद्या मंदिर पुरानीगंज मुंगेर में बने ऐसी अपेक्षा है। सभी मीडिया का कार्य करने वाले रजिस्ट्रेशन मीडिया के क्षेत्र में कराएं। मीडिया से मिलना जुलना आवश्यक है। शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग प्रचार-प्रसार है। हमारे प्रतिदिन के कार्यों का प्रसार हो। हमारा कार्य शिक्षा के माध्यम से सामाजिक विकास ही है। अतः उसका प्रचार अत्यंत आवश्यक है ।


राकेश नारायण अम्बष्ट ने कहा कि कार्य से ही व्यक्ति की पहचान होती है परंतु अपने उत्कृष्ट कार्यों का प्रचार-प्रसार भी आवश्यक है। अपने संस्था के अच्छाईयों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना भी हमारा दायित्व है। सोशल मीडिया के व्हाट्सएप टि्वटर फेसबुक आदि के माध्यम से बहुत ही सहजता पूर्वक अपने उत्कृष्ट कार्यों को समाज तक पहुँचा सकते हैं। वर्तमान समय में विद्यालय स्तर संकुल स्तर विभाग स्तर तक टीम की सक्रियता आवश्यक है। प्रेस विज्ञप्ति लेखन में शुद्धता एवं उत्कृष्टता आवश्यक है। संस्कृत संस्कार एवं संगठन का चिंतन समाज में पहुंचाने का उचित माध्यम प्रेस मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ही है। सामाजिक परिवर्तन संस्कृति एवं सभ्यता के उत्थान हेतु जो कार्य किया जाता है उसका प्रचार आवश्यक है।
अध्यक्षीय उद्बोधन के क्रम में अमरनाथ केसरी ने कहा कि जो दिखता है वही बिकता है। विद्यालय के द्वारा शिक्षा के माध्यम से सामाजिक चेतना के विकास हेतु जो कार्य किए जाते हैं वह बातें समाज तक अवश्य पहुंचे। पत्रकार बंधु से मिलना जुलना सम्मानित करना आवश्यक है ।मीडिया बंधुओं से हमारा सम्बन्ध अच्छा हो इसका प्रयास करना है। राष्ट्रीय विकास में हमारी सहभागिता हो। प्रचार करने हेतु हमारी सक्रियता आवश्यक है। लेखन में शुद्धता सरलता सहजता एवं मौलिकता अवश्यक है।
दक्षिण बिहार के 17 जिले एवं सात विभाग के प्रचार प्रसार प्रमुख लगभग 20 की संख्या में आज के इस बैठक में उपस्थित थे। संचालन जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह द्वारा किया गया एवं अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। आज के बैठक में विभिन्न विभाग से आए हुए प्रचार-प्रसार के प्रमुखों द्वारा विद्यालय एवं संकुल स्तर की टोली बनाकर दी गई जो इस बैठक के पश्चात अपने क्षेत्र के विद्यालय एवं विभाग में पूर्णरूपेण कार्य करेगी।
आज भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा द्वारा पुरानीगंज विद्या मंदिर के प्राथमिक खंड में संगणक कक्ष का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ,प्रांतीय प्रचार प्रसार मार्गदर्शक राकेश नारायण अम्बष्ट, विद्यालय के अध्यक्ष अमरनाथ केसरी, जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ,उप प्रधानाचार्य उज्जवल किशोर सिन्हा, बालिका खंड की प्रधानाचार्य कीर्ति रश्मि, चंद्रशेखर कुमार ,संतोष कुमार, आलोक कुमार, शशि भूषण मिश्र, दीपक कुमार झा, राकेश कुमार मिश्र, पवन कुमार एवं सात विभाग से आए हुए प्रचार-प्रसार प्रमुख उपस्थित थे।