– रविदास जयंती के उपलक्ष्य में सत्संग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
बंदरा।दीपक।
प्रखंड के सखौरा में संत शिरोमणि रविदास के जयंती के उपलक्ष्य में सत्संग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राकेश रंजन ने किया । इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने कहा था कि कोई भी मनुष्य जन्म से बड़ा छोटा नहीं होता बल्कि कर्म से बड़ा – छोटा होता है ।

उनके विचारों को अपनाकर हमलोग उनकी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से महात्मा शंकर दयाल जी , महात्मा लालदेव जी , अनमोल राम , बिरेंद्र राम , शिव कुमार , पंकज राम , राजेश राम , राजद जिला महासचिव विनय कुमार यादव, राम कुमार राय , रत्नेश कुशवाहा, शौकत अली मुन्ना, इन्द्रेश यादव शामिल थे।












