-स्वर्ण व्यवसायी से हुए लूट मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन,घटनास्थल पर एसपी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
लोकेशन: समस्तीपुर(बिहार)।नवीन वर्मा।
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में 3 जनवरी को हुए स्वर्ण व्यवसायी से लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है।इस मामले में पुलिस ने दो अपराधी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधी के पास से दो पिस्तौल बरामद किए गए है। हालांकि लूटे गए स्वर्ण आभूषण को बरामद करना एवं घटना में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी करना अभी भी समस्तीपुर पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गुड्डू कुमार और रौशन कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस का बतानां है इन अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है इन अपराधियों के ख़िलाफ़ जिले के दलसिंहसराय,उजियारपुर,सरायरंजन और मुसरीघरारी थाना में कई मामले दर्ज है।इस मामले को लेकर एसपी विनय तिवारी ने घटनास्थल पर जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने हरपुर ऐलॉथ चौक पर फ्लैग मार्च भी निकाला।इस मामले में एसपी का बतानां है कि तीन जनवरी को दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी से बाइक सवार छह की संख्या में अपराधियों के द्वारा आभूषण,नगदी और वही खाते की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से दो पिस्टल भी बरामद किए गए है वही पलिस का बताना है कि लूटे गए सामान की अब तक बरामदगी नहीं हो सकी है पुलिस लूट के समान और घटना में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।













