-गरीब-भूमिहीनों के संघर्ष को नेतृत्व देगी माले- धीरेन्द्र झा
समस्तीपुर। संवाददाता।
जिले के विभिन्न प्रखंडों में पोखर के भिंडे, सड़क की जमीन, विनोवा भावे, गैरमजरूआ आम, केशरेहिंद आदि सरकारी जमीन पर पुस्तैनी बसे दलित- गरीब भूमिहीनों को जल- जीवन हरियाली योजना आदि के नाम पर बगैर वैकल्पिक व्यवस्था किए सरकार द्वारा जारी उजाड़ो अभियान के खिलाफ भाकपा माले संघर्ष तेज करेगी.
उक्त आशय की घोषणा भाकपा माले मिथिलांचल प्रभारी का० धीरेन्द्र झा ने पूसा के मोरसंड में भाकपा माले जिला स्थाई समिति की एक दिवसीय बैठक को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहा.
बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने किया. बंदना सिंह, अमित कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ललन कुमार, दिनेश कुमार आदि ने किया.

बैठक में 2022 का लेवी, पार्टी सदस्यता, नवीनतम की सूची, दो हजार से अधिक लोगों को माले का सदस्य बनने एवं हजारों लोगों को पार्टी के जन संगठनों का सदस्य बनने को अंतिम रूप देते हुए राज्य कमिटी के पास भेजने के निर्णय का संपुष्टि किया गया.
जिले में यूरिया समेत अन्य रासायनिक खाद की किल्लत- कालाबाजारी पर चिंता व्यक्त करते हुए किसान महासभा के बैनर तले आंदोलन चलाने, भूमिहीन को वासभूमि- आवास, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा, पर्चाधारी को कब्जा एवं पहुंचपथ से बंचित दलित- गरीबों के गाँव- टोला में पहुंचपथ बनाने की मांग की.












