Advertisement

नये एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पद भार संभाला, जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने का दिया संदेश

चंपारण की खबर::
-नये एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पद भार संभाला, जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने का दिया संदेश
– अब और बेहतर एवं सुदृढ़ होगी पुलिसिंग व्यवस्था: डा कुमार आशीष

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

बिहार में बड़े पैमाने पर आइपीएस अधिकारियों के तबादले के साथ पूर्वी चंपारण पुलिस अधीक्षक पद कांतेश कुमार मिश्रा ने अब पद भार ग्रहण कर लिया है। जबकि निवर्तमान एसपी डॉ कुमार आशीष ने मुजफ्फरपुर रेल पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरण किया गया है।

इसी क्रम में आज नये पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने अपना मोतिहारी जिला मुख्यालय में योगदान दिया और तत्कालीन एसपी डॉक्टर कुमार आशीष से प्रभार ग्रहण किया। इस दौरान एसपी डॉ कुमार आशीष ने नये एसपी कांतेश कुमार मिश्रा का गर्म जोशी के साथ स्वागत और अभिनन्दन करते हुए और भी बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत करने की उम्मीद जताई। जबकि नये एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने की प्राथमिकता बताते हुए पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस जवानों के सहयोग से अपराध पर पूर्ण नियंत्रण का संदेश दिया।