Advertisement

वारंटी को पकड़ने गए दारोगा को अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

-वारंटी को पकड़ने गए दारोगा को अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

संवाददाता। पटना।

बिहार में बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधियों से आम आदमी तो परेशाम हैं ही अब पुलिस को भी अपराधी अपना निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला दीघा थाना क्षेत्र के जहाज घाट है. जहां एक पूर्व अपराधी ने अपने समर्थकों के साथ दीघा थाने के दरोगा की जमकर पिटाई कर दी.

पुलिस की पिटाई की खबर के बाद पुलिस महकमें में खलबली मच गई है.बताया जा रहा है कि दीघा पुलिस सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र कुमार सिंह एक वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंचे थे. उसी दौरान मौके पर पहले से मौजूद अपराधियों ने दीघा के सब इंस्पेक्टर से नोक-झोंक की फिर उसके बाद दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि अपराधी ने पुलिस की पिटाई कर दी. जिसमे दारोगा को गंभीर चोट आई है. गंभीर रूप से घायल दारोगा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.दारोगा की पिटाई की खबर मिलने के बाद से ही पटना पुलिस में हड़कंप मच गया है. जिस स्थान पर अपराधियों ने दारोगा पर हमला किया था. पुलिस की टीम पूरे दलबल के साथ पहुंची. इस दौरान पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद पुलिस की टीम घटना को अंजाम देने वाले अन्य युवकों की तलाश में जुट गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर आरोपी की तलाश में जुटी है.