-सिमरा में बाधित है कचरा प्रबंधन कार्य,मुखिया ने सीओ को आवेदन देकर जमीन मापी का किया अनुरोध
बन्दरा। दीपक।
सिमरा पंचायत के मुखिया पवन कुमार ने बंदरा अंचलाधिकारी को आवेदन देकर ग्राम पंचायत राज सिमरा चक श्रीकंठ में एसएलडब्ल्यूएम ठोस तरल एवं कचरा प्रबंधन हेतु चयनित जमीन का अंचल अमीन से नापी कराने का अनुरोध किया है, ताकि इस चयनित भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा सके।

पंचायत के मुखिया पवन कुमार ने बताया कि अमानत करा दिए जाने से चयनित भूमि पर निर्माण कार्य अविलम्ब कराया जाएगा। सीओ को पत्राचार एवं मौखिक रूप से कई बार कहने के बावजूद इस जमीन का अमानत नहीं कराया गया है। जिसके कारण से ठोस तरल एवं कचरा प्रबंधन कार्य बाधित है।












