Advertisement

चीन में कोरोना से हाहाकार, एक दिन में मिले 3 करोड़ 70 लाख मरीज

-चीन में कोरोना से हाहाकार, एक दिन में मिले 3 करोड़ 70 लाख मरीज

एजेंसी।

चीन में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा दिया है. इस हफ्ते एक दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या 3 करोड़ 70 लाख हो गई. चीन के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यह आंकड़ा विश्व के किसी भी देश में एक दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या से ज्यादा है.

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की बैठक से निकलकर आए आंकड़ों के मुताबिक, देश में दिसंबर के शुरुआती 20 दिनों में 24 करोड़ 80 लाख लोग यानी जनसंख्या का 18 फीसदी हिस्सा वायरस के संपर्क में आया है. अगर ये आंकड़ा सही हुआ तो यह संख्या जनवरी 2022 की संख्या को पछाड़ देगी. इस साल जनवरी में कोरोना से संक्रमित होने वाली मरीजों की संख्या रोज 40 लाख थी।