Advertisement

नेपाल: गीदड़ काटने से सात घायल, दो की हालत गंभीर

-गीदड़ काटने से सात घायल, दो की हालत गंभीर

जनकपुरधाम /मधुकर।

महोतरी जिला के पिपरा गांव पालिका के बनौली गांव में गीदड़ के काटने से दो महिला सहित सात लोग घायल हो गये हैं। घायलों में विल्टू मंडल, शिवशंकर साह, रुदल साह, दिनेश ठाकुर सहित अन्य हैं। गंभीर रूप से घायल दो को जनकपुरधाम के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि गीदड़ पागल होगा। वन के अंधाधुंध कटाई तथा बगीचा की कमी के कारण गीदड़ सहित अन्य जानवर पर संकट उत्पन्न हो गया है। वे गांव की ओर पनाह ले रहे हैं।