Advertisement

मोतिहारी: नगर निकाय चुनाव में हुए 66.33 फीसद पड़े वोट, चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

चंपारण की खबर::
– नगर निकाय चुनाव में हुए 66.33 फीसद पड़े वोट, चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
– डीएम ने वज्रगृह और मतगणना केंद्र का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

नगर निकाय चुनाव को लेकर आज जिले के रक्सौल एवं चकिया नगर परिषद और सुगौली नगर पंचायत क्षेत्र में आज मतदान हुआ। सुबह में मतदान की प्रक्रिया ठंड और कोहरे की वजह से स्लो रही। बावजूद पुरुष और महिला मतदाता में मतदान का जोश काफी दिखा। आज के चुनाव को लेकर 66.33 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह मतदान का आंकड़ा अच्छा माना जा रहा है। वहीं आज संध्या में मतदान के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने नगर पालिका आम निर्वाचन – 2022 को लेकर एमएस कॉलेज मोतिहारी में बने वज्रगृह सह मतगणना स्थल पर जमा हो रहे ईवीएम काउंटर का निरीक्षण किया। डीएम ने वहां प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ईवीएम को प्रॉपर कागजात के साथ जमा करने करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बताया कि पूर्वी चंपारण जिला के चकिया, रक्सौल, सुगौली प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से नगर पालिका चुनाव संपन्न हो गया है।
मतदान के उपरांत पोल्ड ईवीएम एवं मतपेटीका सुरक्षित रखने के लिए एमएस कॉलेज, मोतिहारी में बनाए गए वज्रगृह सह मतगणना केंद्र में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचाए जा रहे हैं।
वहीं अब आगामी 20 दिसंबर को मतगणना कार्य निर्धारित है।
वज्रगृह -सह- मतगणना स्थल का लगातार सीसीटीवी के माध्यम से की निगरानी की जा रही है। मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।