-जहरीली शराब से मौत पर घिरी नीतीश सरकार, फायदे बताने के लिए सीएम करेंगे ‘बिहार यात्रा’
संवाददाता। संवाददाता।
छपरा में जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर बीजेपी नीतीश कुमार पर हमलावर है. जहरीली शराब से जिनकी मौत हुई है उनके परिजनों को मुआवजा देने से मुख्यमंत्री ने साफ इंकार कर दिया है. शराबबंदी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसे में नीतीश कुमार अब शराबबंदी के फायदे लोगों को बताने उनके पास जाने वाले हैं. 25 दिसंबर के बाद यात्रा शुरू होने वाली है. अधिकारियों को तैयारी करने का निर्देश दे दिया गया है.मुख्यमंत्री अपनी यात्रा चंपारण से ही शुरू करते रहें हैं, हालांकि अभी तय नहीं है कि यात्रा की शुरुआत कहां से करेंगे.
![]()
यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने पहले जदयू विधान मंडल की बैठक में और विधानसभा में अपने संबोधन में संकेत दिए थे. सीएम सचिवालय की तरफ से भी कहा जा रहा है कि यात्रा को लेकर तैयारी हो रही है. पार्टी प्रवक्ता अंजुम आरा का कहना है कि मुख्यमंत्री पहले भी यात्रा करते रहे हैं, कोई नई बात नहीं है. मुख्यमंत्री के घूमने का असर पड़ेगा. मुख्यमंत्री अपनी यात्राओं से मिले फीडबैक के आधार पर योजनाएं तैयार करते रहे हैं. बीजेपी जब साथ थी तो नीतीश कुमार की तारीफ करती थी बिहार में विकास होने का दावा भी करती थी. अब विपक्ष का कैसेट चला रही है.












