-हमें बुजुर्गों को सहेजने एवं इनके सानिध्य में परिवार को संवारने की जरूत: डीएसपी
दीपक कुमार तिवारी। मुजफ्फरपुर।
जिले के बन्दरा प्रखंड के बेसिक स्कूल रतवारा में शुक्रवार को प्रगतिशील सीनियर सिटीजन मुजफ्फरपुर की ओर से ‘सीनियर सिटीजन्स की सुरक्षा एवं संरक्षा’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए बन्दरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि यदि बुजुर्गों का सम्मान करना यदि हम छोड़ देंगे तो देश और समाज से बुजुर्ग गायब हो जाएंगे। जैसे साइंस कहता है कि उपयोग बंद हुआ तब से बंदरों का पूंछ गायब हो गया। उन्होंने कहा कि युवाओं को भटकाव से बचना चाहिए। युवा माया के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति रामायण का पात्र है। हम संस्कार एवं संस्कृति से दूर हो हो गए। युवाओं के पास ताकत है और हमारे बुजुर्गों के पास अनुभव है। यदि दोनों मिल जाए तो समाज और देश के उद्धार को कोई नहीं रोक सकता।

कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता पूर्वी डीएसपी मनोज कुमार पांडेय ने इस मौके पर कहा कि बुजुर्ग जड़ के समान, युवा तना के समान और बच्चे कली के समान हैं। हमें जड़ को सहेजने की जरूरत है,लेकिन आज की पीढ़ी जड़ों को सींचने के बजाय फूलों को सींचने में लगी हुई है। कहा कि हमें जड़ रूपी बुजुर्गों को सहेजने की जरूरत है। यदि बच्चा शिक्षा एवं नौकरी के साथ संस्कार से भी जुड़ा हुआ हो गया। तब हीं वह सार्थक है। आज शिक्षा एवं नौकरी के साथ बच्चा परिवार से दूर हो जाता है और हम इसे ही जीवन का अर्जन या उद्देश्य समझने लगे हैं।

यह हमारी भूल है। हमें बच्चों के साथ पूर्वजों के सानिध्य में पलना-बढ़ना चाहिए। 50 हज़ार देकर ब्रेड मेकिंग प्रोग्राम बच्चों को सिखाकर हमें गर्व नहीं शर्म करना चाहिए।यह तो घर की पाठशाला में हम खुद ब खुद ब खुद सीख सकते हैं। यह कटु सत्य हमारे समाज का चिंतन का विषय है। किसान नेता रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर भाई ने कहा कि सीनियर सिटीजन का मतलब होता है, समाज का अभिभावक। आप चाहें तो समाज का चरित्र बदल सकते हैं। दिशा एवं दशा बदल सकते हैं। हमें युवाओं से बहुत आशा है। उन्होंने डीएसपी की गौपालन कार्यों की सराहना भी की। इससे पहले अतिथियों ने डीएसपी के नेतृत्व में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर तमाम अतिथियों को उसके पुष्पगुच्छ, बुके,रामायण, शॉल,पाग आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीनियर सिटीजन के प्रखंड अध्यक्ष श्याम नंदन प्रसाद ठाकुर कर रहे थे। अध्यक्षता एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व कुलपति डॉ गोपाल जी त्रिवेदी ने करते हुए गांव-समाज, खेती-किसानी, युवा-बुजुर्ग तथा समन्वित विकास के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की तथा क्षेत्र में पुलिस और सीनियर सिटीजन के सम्यक संगोष्ठी,सुरक्षा-सम्मान आदि पर व्यापक पहल की जरूरत का जिक्र किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के उदय शंकर प्रसाद सिंह,बीके उप्पल,राजेश शाही, जिला परिषद पूर्वी फणीश कुमार चुन्नू, मुखिया पति मधुकर प्रसाद,कवि घुमक्कड़,साहित्यकार ब्रह्मानंद ठाकुर आदि ने भी विभिन्न सन्दर्भों में अपनी बातें रखी।

सीनियर सिटीजन ने मंच से रखी पियर एवं हत्था प्रभारी के बदलने की सामूहिक एवं सर्वसम्मत मांग:
कार्यक्रम के दौरान जिला पार्षद पूर्वी फ़नीश कुमार चुन्नू ने बन्दरा प्रखंड क्षेत्र में स्थित पियर थाना तथा हत्था ओपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया तथा दोनों प्रभारियों के कार्यशैली से क्षेत्र में सभी जातियों,धर्मों एवं वर्गों के लोगों के आहत एवं पीड़ित होने का मामला उठाया।उन्होंने दोनों प्रभारी के अविलम्ब ट्रांसफर करने की मांग जोरदार तरीके से रखी। जिस पर सीनियर सिटीजन काउंसिल के सदस्यों ने सहमति जताई। सीनियर सिटीजन के लोगों ने कहा कि क्षेत्र में शांति सुरक्षा एवं मान सम्मान के साथ पुलिस-पब्लिक की समन्वय पूर्ण बर्ताव के लिए तेजतर्रार एवं ईमानदार पुलिस अफसर की जरूरत है।चूंकि यह जिले का सुदूर एवं अंतिम बॉर्डर क्षेत्र का इलाका है, लिहाजा यहां पुलिस की तत्परता एवं इमानदार पूर्ण कर्तव्यनिष्ठता अतिआवश्यक है।












