-सामाजिक कार्यो में जेसीज की अहम भूमिका – सुरीता साह
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
सामाजिक क्षेत्रों में जनकपुर जेसीज की अहम भूमिका हैं। जनकपुर के विभिन्न विकास कार्यो में जेसीज के युवा टीम ने बखूबी से निभाया है। उपयुक्त बातें जनकपुर जेसीज के समापन तथा पुरस्कार बितरण समापन समारोह में प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए पूर्व मंत्री तथा बिधायक सुरीता साह ने कहीं। उन्होंने कहा कि जेसीज युवाओ को अनुशासन सीखाती है। जो आगे उनको व्यक्तित बिकास में लाभ मिलता है।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो को सम्मानित किया गया। राजू साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, पूर्व जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष ई. प्रकाश चंद्र साह, बरीय उपाध्यक्ष जीतेन्द्र प्रसाद साह, बाल मंदिर बिद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम साह, जेसीज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज साह, जनकपुर जेसीज के पूर्व अध्यक्ष मनीष सुमन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।












