Advertisement

Breaking: कच्ची पक्की में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला शिक्षिका को कुचला

-कच्ची पक्की में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला शिक्षिका को कुचला

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सदर थाना के कच्ची पक्की चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला शिक्षक को कुचल दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा। लेकिन, ड्राइवर कुदकर भागने में सफल रहा।

घटना से अक्रोशित होकर लोगों ने NH-28 को जाम कर दिया। जमकर बवाल करने लगे। कच्ची पक्की चौक पर तैनात ARB के जवान से जमकर नोकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई। हालांकि सदर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। मृत महिला की पहचान मझौलिया के हार्डवेयर व्यवसाई मोहम्मद एजाज की पत्नी रिजवाना खातून (35) के रूप में हुई है। समाचार लिखे जाने तक आवागमन बाधित थी। अक्रोशितों को शांत कराने का पुलिस प्रयास कर रही थी।