-मुजफ्फरपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत,आक्रोशित परिजनों ने NH-77 को जामकर किया बवाल
संवाददाता। मुजफ्फरपुर।
जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके कारण आए दिन जिले के कहीं ना कहीं सड़क दुर्घटना देखने को मिलती है।वही ताजा मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र के एनएच- 77 के कटौझा चौक की है।जहा एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जिसके बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और NH 77 को पूरी तरह जाम कर दिया और जमकर बवाल काटा। जिससे सड़क के दोनों साइड कई किलोमीटर में गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जानकारी औराई पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे औराई थाना की पुलिस को मृतक व्यक्ति के परिजनों और स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। वही खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी हुई थी। मृतक व्यक्ति की पहचान औराई थाना क्षेत्र के जीवाजोर निवासी बिंदेश्वर साह के रूप में हुई है. लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.















