Advertisement

अपराधी बेख़ौफ़: ज्वेलरी लूटकर भाग रहे अपराधी को ग्रामीणों के खदेड़ा, सोना फेंककर फायरिंग करते फरार

-ज्वेलरी लूटकर भाग रहे अपराधी को ग्रामीणों के खदेड़ा, सोना फेंककर फायरिंग करते फरार

 

संवाददाता। सीवान।

सिवान में अपराधियों ने आभूषण लूट की घटना को अंजाम दिया है. दो की संख्या में बाइक से आए अपराधियों ने ढाई लाख रुपये के आभूषण लूट लिये. ग्रामीणों ने जब खदेड़ा तो फायरिंग करते हुए बाइक छोड़कर भागने लगे और एक राहगीर की बाइक लेकर भाग गए. इस दौरान आभूषण से भरा बैग भी फेंक दिया. यह घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी बाजार की है.

पीड़ित का नाम प्रदीप सोनी है.अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर ज्वेलरी की लूट तो कर ली, लेकिन उसे ले नहीं जा सका. दरअसल, प्रदीप सोनी जो बड़हरिया थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के रहने वाले हैं, बरहनी बाजार स्थित अपनी दुकान से एक बैग में ज्वेलरी लेकर घर जा रहे थे. तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर प्रदीप की मोटरसाइकिल को ओवरटेक करके रुकने को कहा और रुकते ही ज्वेलरी लूट कर भागने लगे और गोलियां चलाने लगे.