-मुजफ्फरपुर के बाघी मंदिर के पुजारी की बेरहमी पेट फारकर हत्या,शव को बाघी विशुनपुर माधो चौर के गड्ढा में फेंका
मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।
बिहार के मुजफ्फरपुर के बाघी मंदिर के पुजारी की बेरहमी पेट फारकर हत्या कर देने तथा शव को बाघी विशुनपुर माधो चौर के गड्ढा में फेंक देने की घटना सामने आई है।मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र स्थित पकाही पंचायत के बाघी बिशुनपुर माधो के चौर की यह घटना है। जहां पहले एक मंदिर के पुजारी की बेरहमी से पेट चीर कर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया गया। फिर इसके बाद मृतक के शव को पानी से भरे गड्ढा में फेंक दिया गया।

मृतक की पहचान बाघी मंदिर के पुजारी अरविंद उर्फ मुनचुन झा के रूप में हुई है। घटना स्थल पर सब्जी काटने वाला फासुल भी देखने को मिला है।इस ख़ौफनाक घटना से इलाका दहशत में है।घटना के बाद नाराज लोगों ने कार्यवाई एवं मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया।















