Advertisement

स्पॉट: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर दिखा वोटरों में गजब का उत्साह,दोपहर के बाद ख़ूब गिरे वोट

-मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर दिखा वोटरों में गजब का उत्साह,दोपहर के बाद ख़ूब गिरे वोट

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव सोमवार को शांति एवं सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। शुरुआती घंटों में वोट की रफ्तार अच्छी रही,लेकिन बाद के घंटों में वोटिंग की रफ्तार कम रहा। वहीं दोपहर बाद क्षेत्र के बूथों पर खूब वोट गिरे। लिहाजा यहां तकरीबन 60प्रतिशत से अधिक वोटिंग की खबर है। वोटिंग को लेकर सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता देखी गई।

वोटरों में भी वोटिंग के लिए खूब उत्साह देखा गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट गिरने लगे, हालांकि कई मतदान केंद्रों पर काफी देर तक सन्नाटा पसरा रहा। कुछ तकनीकी खराबी को छोड़कर सभी मतदान केंद्रों पर अच्छी वोटिंग के खबर मिली है। वोटिंग को लेकर खासकर युवाओं में खूब दिख रहा था। महिलाएं भी काफी उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचती रही। वोटिंग के लिए दिव्यांग वोटरों में भी उत्साह दिख रहा था। तमाम दिक्कतों एवं परेशानियों के बावजूद मतदान केंद्रों पर वोटर पहुंचते रहे। मतदान के साथ ही सभी प्रत्याशियों के भाग्य फिलहाल ईवीएम में बंद हो गए हैं। मुजफ्फरपुर में जिला पदाधिकारी एवं एसएसपी ने शांतिपूर्ण एवं सुरक्षा के बीच मतदान कराने के दावे किए हैं।