-कुढ़नी का परिणाम विहार ही नहीँ देश को दिशा तय करेगी -श्रवण
मोहन कुमार सुधांशु। वैशाली
सूबे के नीतीश सरकार के कार्यो से कोई महजब,कोई वर्ग ऐसा नही जिसका विकास नही हुआ है।कुढ़नी विधान सभा चुनाव का परिणाम बिहार ही नही राष्ट्र की दिशा तय करेगी।उक्त बातें बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन के बाद पटना लौटने के दौरान गोरौल में पत्रकारों को कही। कुढ़नी में महागठबंधन के प्रत्याशी के खिलाफ जनता के प्रति जोश ज्यादा दिख रहा। जैसे सवाल पर मंत्री ने बताया कि ऐसा अब नही है। मुख्यमंत्री ,उपमुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावे संगठन के अन्य नेताओ ने दौरा किया है।

दूसरी ओर पातेपुर में हुये प्रखण्ड प्रमुख व बीडीओ के साथ हुए मामले पर कहा कि बीपीआरओ व बीडीओ के बीच कार्य को ले कहि कोई बात नही है। बीपीआरओ जहा नही है वहा बीडीओ कार्यपालक है। हलाकि ऐसी बात संज्ञान में आया है जल्द ही जाच करते हुए इसकी समीक्षा की जायेगी। मंत्री श्रवण कुमार के साथ ज़िला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह,उपा अध्य्क्ष अविनाश कुमार लड्डू, विधायक डॉ रंजू गीता, अरुण कुशवाहा प्रदेश महासचिव, विकास कुमार सहित अन्य लोग थे।












