Advertisement

Breaking: औराई में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव बरामद

– दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव बरामद।

मुजफ्फरपुर(बिहार)।संवाददाता।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गयी है। मामला औराई थाना क्षेत्र के भरथुआ पंचायत स्थित अलीनगर गांव का है। जहां दहेज के लिए सास ने बहू की हत्या कर दी गयी।

मृतका की पहचान अलीनगर गांव निवासी सियाराम पासवान की पत्नी 25 वर्षीय फुलेश्वरी देवी के रूप में हुई है। मृतक महिला की एक बच्ची भी महज 2 महीने की है। पति बाहर में रहता है मजदूरी करता है। घटनाक्रम सुबह करीब 7 बजे की बताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजने की कार्यवाई की गई है।