संवाददाता। मुजफ्फरपुर।
93-कुढ़नी विधान सभा उप निर्वाचन 2022 में कार्मिकों एवं सामग्री डिस्पैच से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। उप विकास आयुक्त श्री आशुतोष द्विवेदी ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।

सिंकदरपुर स्टेडियम में डिस्पैच केन्द्र बनाया गया है। डिस्पैच सेंटर पर सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है। उप विकास आयुक्त ने निर्वाची पदाधिकारी कुढ़नी एसडीओ पूर्वी एवं पश्चिमी , उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर पर डिस्पैच के दिन शौचालय, पेयजल, स्वास्थ सुविधा (एम्बुलेंस सहित) व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया। 15 अस्थायी शौचालय, 04 वाटर एटीएम, चलन शौचालय की व्यवस्था की जायेगी। 70 माइक्रो ऑब्जेर्वर् का प्रशिक्षण आज जिला स्कूल में दिया गया।












