-अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी भवन जीर्णोद्धार कार्य की जांच।
मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन के जीर्णोद्धार कार्य में खानापूर्ति की शिकायत मिली है। शिकायत के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भवन जीर्णोद्धार कार्यों की जांच की। मामला मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड क्षेत्र के हत्था पंचायत के चांदपुरा आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ा हुआ है।

ग्रामीण द्वारा शिकायत मिलने के बाद इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आंगनवाड़ी सेंटर भवन जीर्णोद्धार कार्य की स्थल जांच की। इस दौरान ग्रामीणों से भी उन्होंने बातचीत की। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि उन्होंने मामले में आवश्यक जांच की है। ग्रामीणों से भी बातचीत की है। एस्टीमेट की भी पड़ताल की जाएगी, तदनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












