-गायघाट विधायक ने किया बन्दरा के कई सड़कों का शिलान्यास
बंदरा।दीपक कुमार तिवारी।
प्रखंड के सखौरा,पीयर एवं बरगांव में ग्रामीण कार्य विभाग की 2 करोड़ 44 लाख 25 हजार 208 रुपये की लागत वाली तीन सड़कों का शिलान्यास शुक्रवार को गायघाट विधायक निरंजन राय ने किया । इस अवसर पर विधायक ने कहा कि राजद-जदयू की सरकार में विकास के सारे मिथक टूट रहे हैं। तेजस्वी सरकार विकास के नए इतिहास लिख रही। रोजगार देने के साथ वादों पर खरा उतड़ने की शुरुआत हो गयी है।ग्रामीण सड़कों के निर्माण के साथ ही स्वरोजगार के दरवाजे खुल रही है।

इस दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता ब्रह्मदेव प्रसाद , विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव, उप प्रमुख उमेश राय , राजद के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी , युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर कुशवाह , जिला सचिव चंदेश्वर कुशवाह , पैक्स अध्यक्ष नंदकुमार द्विवेदी , महेश राय , डॉo शत्रुधन राय , सुरज राय , शौकत अली मुन्ना , इंद्रेश यादव , राम कुमार राय , रत्नेश कुशवाह, मुकेश कुशवाह , यशवंत कुमार आदि भी उपस्थित थे।












