-सांसद ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
बंदरा(मुजफ्फरपुर)।दीपक।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेज – 3 के अंतर्गत 4 करोड़ 92 लाख 48हजार के लागत से सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। बंदरा प्रखंड में रतवारा घाट से मलंगा भाया मतलूपुर सड़क का शुक्रवार को शिलान्यास सांसद अजय निषाद ने फीता काटा कर किया।

सांसद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बहुत सारे महत्त्वाकांक्षी योजना चलाया जा रहा है।केंद्र की सरकार सड़कों को बड़े पैमाने पर जोड़ कर जिलों को एक दूसरे से जोड़ रही है। यातायात के साथ रोजगार के अवसर सुगम कर रही है। मौके पर भाजपा नेता प्रवीण सिह , ललन त्रिवेदी, बैजनाथ पाठक , रजनीश कुमार राजन, रौशन सिंह, गोपाल शर्मा, इत्यादि उपस्थित थे।












