Advertisement

धनबाद: नगर निकाय चुनाव में डॉ् नीलम मिश्रा भी हो सकती हैं मेयर की उम्मीदवार !

-धनबाद नगर निकाय चुनाव में डॉ् नीलम मिश्रा भी हो सकती हैं मेयर की उम्मीदवार !

धनबाद ।दिलीप।

अबकी बार मेयर का चुनाव धनबाद के लिए काफी रोचक हो सकता है। कई महिला उम्मीदवार अपना दावा कर रही हैं । उम्मीदवार डॉ. नीलम मिश्रा को भी प्रबल दावेदार समझा जा सकता है क्योंकि वह भी एक पढ़ी-लिखी शिक्षित महिला है।

सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती् हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति की सदस्य एवं पार्टी की मीडिया सेल की सदस्या भी हैं । इस नाते भी वह हमेशा मुखर रहती हैं और जन समस्याओं को बेहतर समझ कर उसका समाधान भी निकालने का प्रयास करती हैं। नगर निगम चुनाव में धनबाद का सीट महिला आरक्षित जनरल होने की घोषणा होते ही नीलम मिश्रा को लेकर काफी चर्चा हो रही है की अगर डा. नीलम मिश्रा प्रत्याशी होती हैं तो निश्चित रूप से धनबाद नगर निगम का चुनाव काफी दिलचस्प हो सकता है।