संवाददाता। मुजफ्फरपुर।
93- कुढ़नी विधान सभा उप निर्वाचन में चुनावकर्मियो को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू कर दिया गया है। आज जिला स्कूल में चिन्हित 36 मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम, वीवीपीएट के संबंध में और इसके तकनीकी पहलू को विस्तार से बताया।उन्हे बिंदुबार हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी गई ।

उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सत्यप्रिय कुमार एवं सीनियर मास्टर प्रशिक्षक श्री देवेंद्र श्रीवास्तव ने उन्हें बारीकी से प्रशिक्षित किया।कल 21nov से 23 nov तक मतदान एवं मतगणना कर्मियों को इन्ही 36 मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ट्रेनिंग दिया जाएगा।इस अवसर पर पवन दीपक तथा अन्य ने भी उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपना सहयोग दिए।












