Advertisement

फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मनाया दोस्ती सप्ताह,चलाया पोस्टर पर हस्ताक्षर अभियान

-फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मनाया दोस्ती सप्ताह,चलाया पोस्टर पर हस्ताक्षर अभियान

बंदरा। दीपक।

चाइल्डलाइन सब सेंटर मीरापुर के द्वारा गुरुवार को बन्दरा प्रखंड मुख्यालय में फ्रेंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती सप्ताह का कार्यक्रम मनाया गया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम का आज तीसरा दिन है। इस मौके पर यहां पोस्टर पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया और बताया गया कि कोई भी बच्चा या बच्ची किसी भी मुसीबत में संस्था के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर सकता है।

जिसके बाद चाइल्डलाइन संस्था की टीम तत्परता से उसका संरक्षण करेगी और प्रशासनिक अधिकारियों से हर संभव मदद दिलवाएगी। कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने की। इस मौके पर प्रखंड एवं अंचल के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। बाद में बंदरा पीएचसी में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यहां इसकी शुरुआत पीएचसी प्रभारी डॉ नौशाद अहमद ने की। जहां चिकित्सा कर्मचारी, चिकित्सक तथा अधिकारियों की भी उपस्थित रही। इस दौरान संस्था के सौरव कुमार एवं रूपेश कुमार भी थे।