Advertisement

Breaking: औराई के भैरवस्थान में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर,युवक की मौत;रोड जाम

– मुजफ्फरपुर जिले के औराई के भैरवस्थान में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर,युवक की मौत;रोड जाम।

मुजफ्फरपुर(बिहार)। संवाददाता।

मुजफ्फरपुर जिले के औराई के भैरवस्थान में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हुई है। घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी,घटना के बाद नाराज लोगों ने मुआवजा एवं कार्यवाई की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया है।
यह पूरा घटनाक्रम औराई थाना क्षेत्र के भैरवस्थान का है।बताया जा रहा है कि यहां घटना के बाद एक बाइक चालक मौके से फरार हो गया,जबकि दूसरा बाइक चालक राजखंड गांव निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।घटना के बाद से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है।

आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया है।सूचना पर पहुंची औराई थाना की पुलिस ने आवश्यक कार्यवाई शुरू की। घटना के बाद भैरवस्थान में लोगों की भारी भीड़ जुट गई । नाराज लोगों का बताना है कि क्षेत्र में एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ गयी है पर पुलिस बिना लाइसेंस या अनियंत्रित गाड़ी चलाने वालों पर कार्यवाई नहीं कर रही है। न ही ऐसे लोगों के वाहनों की चेकिंग या न हीं उन्हें रोकी-टोकी जा रही है। ऐसे में घटनाएं रोजाना बढ़ रही है।लोग बेमौत घटनाओं में मर रहे हैं।