Advertisement

प्रारंभ से ही मीडिया की राष्ट- निर्माण में अक्षुण्ण भूमिका रही है: DM

– प्रारंभ से ही मीडिया की राष्ट- निर्माण में अक्षुण्ण भूमिका रही है।

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2022 के परिचर्चा आयोजन में जिला पदाधिकारी श्री प्रणव कुमान ने कहा की मीडिया समाज को गतिशील और बेहतर बनाने में मीडिया की सकरात्मक भूमिका प्रारंभ से ही रही है। जिला जन सम्पर्क कार्यालय के द्वारा आयोजित प्रेस दिवस पर परिचर्चा सह संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम, डीडीसी, डीपीआरओ, एसडीओ पूवी, पश्चिमी , जिला लेखा पदाधिकारी तथा वरीय पत्रकार बंधुओं द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मीडिया के साथ निरंतर सवंाद होने से सही दिशा में समाज की प्रगति संभव होती है।

राष्ट्र निर्माण में इनकी भूमिका विस्तृत फलक पर उभरकर आयी हैं। मीडिया में प्रकाशित और प्रसारित होने वाली तथ्य का लोगों पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। इसलिए मीडिया की यह दायित्व बनता है कि सही तथ्यों को आम जनों के बीच लाए । मीडिया ऐसे सकारत्मक उद्येश्य के साथ लगातार काम भी कर रही है। यह निश्चित तौर पर चैथे मजबूत स्तंभ के रूप में हमारे सामने उपस्थित है। इससे पूर्व उप विकास आयुक्त ने भी मीडिया के गौरवशाली इतिहास को सामने रखा और कहा कि आज भी मीडिया उसी जज्बे के साथ कार्य कर रही है। आज मीडिया का लोकतंत्रीकरण हो गया जिससे त्वरित गति से बड़े पैमाने पर खबर प्रसारित और प्रकाशित हो जाती है। एसडीओ पूर्वी ने भी मीडिया की महता को रेखांकित किया । जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस अनवरत रूप से प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। यह मीडिया की स्वतंत्रता और सम्मान-बोध का परिचायक है। मीडिया आज बड़े फलक पर समाज के प्रत्येक हिस्से और वर्ग को त्वरित गति से प्रेरित करती है। आज इनकी उपयोगिता और भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गयी है। सशक्त लोकतंत्र निर्माण या सामाजिक -आर्थिक प्रगति की बात हो या सांस्कृतिक सम्बर्धन की बात हो मीडिया आज सभी पहलु में अपनी सशक्त भूमिका निभा रही है।
प्रिंट मीडिया से राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार श्री राजीव कुमार ने सबोधन में कहा कि सूचनाओं का आज तीव्र प्रभाव हो रहा है। जरूरत है इसे सयंमित और प्रमाणिक करने की भी । पीटीआई के श्री रितेश अनुपम ने बताया कि मीडिया और प्रशासन एक दूसरे के पूरक है और आपसी समन्वय से ही सही दिशा में राष्ट्र निर्माण होगा। वरिष्ठ पत्रकार डा0 कौशल किशोर कौशिक ने भी कहा कि आज मीडिया देश और राष्ट्र के लिए आँख मुहँ और कान है। जो समाज एवं प्रशासन की बातों की देख, सुनकर लोगों के बीच बातों को रखता है।
इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ डीपीआरओ श्री दिनेश कुमार ने जिला पदाधिकारी को पौधा देकर स्वागत किया । सभी अथितियों का पौधा देकर अभिनंदन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार को अंग वस्त्र तथा पत्रकारों द्वारा भी जिला पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया । मौके पर डीडीसी श्री आशुतोष द्विवेदी, अपर समाहर्ता आपदा श्री अजय कुमार , एसडीओ द्वय पूर्वी श्री ज्ञान प्रकाश, पश्चिमी श्री ब्रजेश कुमार, लेखा पदाधिकारी मो0 वैसुर रहमान ,डीपीआरओ श्री दिनेश कुमार, सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लेखा पदाधिकारी मा0 वैशुर रहमान ने बहुत ही सधे हुए अनोखे अंदाज में किया।