-लड़की के साथ रेप के बाद कुकृत्य को छिपाने तथा पीड़िता की आवाज को दबाने के लिए उसके जुबान एवं सभी प्राइवेट पार्ट को काटकर गाछी में फेंका
बन्दरा।दीपक कुमार तिवारी।
पहले लड़की के साथ रेप की गई और फिर अपनी कुकृत्य को छिपाने तथा पीड़िता की आवाज को दबाने के लिए उसके जुबान एवं सभी प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया। घटना के बाद पूरा इलाका शर्मशार है। मामला जिले के बॉर्डर क्षेत्र के गांव का है। मुजफ्फरपुर जिले के सिमावर्ती सैदपुर गांव में सपरिवार रहने वाली करोड़़ी समाज के 13 वर्षीय किशोरी को घर से उठाकर पास वाली बगीचे में ले जाकर बलात्कार कर बदमाशों ने क्रूरतम तरीक़े से उसके स्तन सहित गुप्तांग एवं जीभ आदि काटकर और गर्दन दबाकर फेंक दिया।परिजनों के खोजबीन करने पर बगीचे में बेहोशी की हालत में बच्ची मिली।जिससे इलाके में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों द्वारा चंदा जमा कर बच्ची का इलाज मुजफ्फरपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। जहां बच्ची जीवन-मौत से झूंझ रही है। चकमेहशी पुलिस से घटनाक्रम में आवश्यक कार्यवाई की मांग की जा रही है।

हैवानियत की हद पार, लड़की से गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट और जीभ काटे
घटना को सुनकर लोगों के खड़े हो रहे रोंगटे:
घटना को सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां हैवानों ने पहले एक नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाया और बाद में बड़ी बेरहमी से उसका गुप्तांग-स्तन और जीभ काट दिया। घटना को अंजाम देकर अपराधी उसे अधमरा समझकर फेंक दिया और फरार से फरार हो गया।पीड़िता की उम्र केवल 13 साल है।
परिजनों के अनुसार घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ 11 नवंबर के दिन लड़की को किडनैप कर लिया गया था। बाद में उसका गैंगरेप कर उसके गुप्तांग-स्तन और जीभ काट लिए गए। पास के गाछी में उसे फेंक दिया गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसे पता चला कि कोई बच्चा को चाकू मारकर गाछी में फेंक दिया है। देखने पहुंचा तो उसी की लड़की थी।देखकर वे अवाक रह गए।सूचना पाकर चकमेहशी पुलिस मौके पर पहुंची।देख-सुनकर चली गयी।पुलिस आवश्यक जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि घर के पास वाले बगीचे में उसका सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे अधमरा कर अपराधी फरार हो गया। फिलहाल बच्ची को मुजफ्फरपुर के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां ग्रामीण चंदा इकठ्ठा कर उसका इलाज करा रहे हैं। पीड़िता ज़िन्दगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है।
बॉर्डर क्षेत्र के इलाकों का है यह प्रमुख हाट-बाजार:
ज्ञात हो कि जिले के हत्था ओपी एवं पड़ोसी चकमेहशी थाना क्षेत्र के बॉर्डर के इलाकों का प्रमुख हाट सैदपुर है।जहां गाछी में सरेआम इस अमानवीय,शर्मनाक एवं क्रूर घटना को अंजाम दिया गया है।बाबजूद घटनाक्रम का बदमाश पुलिस के पकड़ से अबतक बाहर है और पीड़िता जीवन मौत से जूझ रही है। घटना 11 नवम्बर की बताई जा रही है।
भाकपा माले ने किया न्याय के लिए आंदोलन की घोषणा:
सूचना पाकर भाकपा माले के कल्याणपुर प्रखंड सचिव दिनेश कुमार और पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार लड़की के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा।वे जिले के वरीय अधिकारियों से मिलकर कार्यवाई की मांग करेंगे।उन्होंने 11 तारीख की घटना पर अबतक कार्यवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।















