Advertisement

रांची रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में जुआ खेलते पकड़े गए डीडराइट,रजिस्ट्रार ने किया शोकॉज

-रांची रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में जुआ खेलते पकड़े गए डीडराइट,रजिस्ट्रार ने किया शोकॉज

रांची ।दिलीप।

रांची रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में जुआ खेलते पकड़े गए डीड राइटरों (दस्तावेज लेखकों) को रजिस्ट्रार ने शोकॉज किया है। जुआ खेलते पकड़े गए दीपक साहू, झुबलाल महतो, निशांत खन्ना उर्फ छोटू और अशोक महतो को शोकॉज कर उनसे तीन दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है। शोकॉज में कहा गया है कि जुआ खेलने की घटना से कार्यालय की छवि धूमिल हुई है, इसलिए क्यों न आपका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाए। शोकॉज की प्रति दस्तावेज नवीस संघ के सचिव को भी दी जा चुकी है। इस बीच यह भी जानकारी मिल रही है कि दस्तावेज लेखकों के साथ कुछ अन्य लोग भी जुए की महफिल में थे, जो पुलिस के पहुंचते ही भाग गए थे।

गौरतलब है कि रांची रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में जुआ खेलते 19 अक्टूबर को पकड़े गये डीड राइटरों के मामले में संघ ने लीपापोती कर दी थी। दस्तावेज नवीस संघ ने दोषी दस्तावेज लेखकों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे पहले भी रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में दस्तावेज लेखकों जुआ खेलते पकड़े जा चुके हैं।