-कतरास गुजराती समाज द्वारा जलाराम जयंती महोत्सव का 35 वां आयोजन संपन्न
कतरास ।संवाददाता।
श्री कतरास गुजराती समाज द्वारा जलाराम जयंती महोत्सव का 35 वां आयोजन कतरास स्थित जलाराम मंदिर में किया गया | इस अवसर पर सुबह 10:30 बजे जलाराम बापा की प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण किया गया | जयेश महेता और अलका चावड़ा द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया इसके जजमान दीपक भाई चावड़ा एवं अ. सौ.वदिता बेन चावड़ा और उसके परिवार थे |

इस अवसर पर जलाराम बाबा की महा आरती के साथ महाप्रसाद का आयोजन किया गया| 400 भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया|इस अवसर पर समाज के प्रमुख जयेश चावड़ा, राजा चावड़ा, देवेन्द्र ठक्कर, जयेश महेता,दिपक वेगड, परेश चावड़ा, नितेश ठक्कर,टिनु भाई चौहान,मनोज ठक्कर,केतन दोशी,कमलेश देसाई,अल्का चावड़ा,सोनल महेता, मिनाक्षी बेन यादव, आदि उपस्थित थे | रात में खिचड़ी का आयोजन किया गया था| मंच संचालन किरण चावड़ा ने किया।












