Advertisement

Breaking: यहां टोल कर्मी को विधायक ने जड़ा थप्पड़!

-टोल कर्मी को बरही के कांग्रेसी विधायक ने जड़ा थप्पड़

बरही ।संवाददाता।

झारखंड के बरही से कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला ने बैरिकेडिंग खोलने में देर होने पर टोल कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि टोल कर्मी किसी बात पर बहस कर रहा है। उसी दौरान MLA उमाशंकर अकेला केबिन में आते हैं और उसे थप्पड़ मारते हैं। इसके बाद सुरक्षाकर्मी आकर बीच बचाव करता है। फिलहाल मामले की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।