चंपारण की खबर::
– जिलाधिकारी ने शहर के छठ घाटों पर साफ सफाई और सुविधाओं का लिया जायजा
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने आज शाम छठ घाटों पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालु श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मौजूद अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। वही डीएम ने निरीक्षण क्रम में रॉयल क्लब, गायत्री नगर स्थित घाट संख्या- 01 एवं बेलिसराय स्थित अटल उद्यान पार्क घाट का भी लिया जायजा।

डीएम ने सेन्सटिव घाटों को लेकर अधिकारियों से बातचीत करते हुए अलर्ट रहने का निर्देश दिया।
वही जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित घाटो/स्थलों पर पर्याप्त संख्या में एनडीआरएफ की तैनाती की बात कही। निरीक्षण के दौरान छठ घाटों पर की गई तैयारियों पर डीएम ने संतोष जताते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ सुमन यादव, नगर आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।














