Advertisement

नेपाल: जब महेन्द्र बाबू गुस्सा से तमतमा गये, मंच का बहिष्कार कर दर्शक दीर्घा में बैठे

-जव महेन्द्र बाबू गुस्सा से तमतमा गये, मंच का बहिष्कार कर दर्शक दीर्घा में बैठे

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

शुक्रवार को जनकपुरधाम में सत्तारुढ़ दल के पांच दलोंके नेताओ की बैठक थी। बैठक में प्रधानमंत्री शेरवहादुर देउवा, नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड, नेकपा एस के अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री माधब कुमार नेपाल, लोसपा के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व रक्षा मंत्री शरतसिंह भंडारी, पूर्व. उप प्रधान मंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता बिमलेन्द्र निधि सहित सभी दलो के शीर्ष नेता, उम्मीदवार तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मंच पर बैठने के लिए उद्घोषक ने नाम पुकारा, नेता जी बैठते गये। यादव को आने थोड़ा देर हुयी। मंच भर चूका था। उद्घोषक ने महेन्द्र राय यादव का नाम पुकारा लेकिन अग्र, मध्य पंक्ति में जगह नहीं थी पीछे की पंक्ति भी भर चुका था। वे मंच की ओर जाने का मन बना लिया था लेकिन अग्र पंक्ति में जगह न मिलने की उम्मीद न देखे सीधे दर्शक दीर्घा में बैठ गये। कितना मान मनौअल हुआ लेकिन वे टस से मस नहीं हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेकपा केन्द्र के अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल में भाषम में महेन्द्र राय जी को जगह नहीं मिला तो वे इसके लिए अफसोस भी जाहिर किया। हॉल में इस बात की काना फुसी शुरू हो गयी। बेचारा नीचे से ही सब नजारा लाचार होकर दिखे।