-9सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले ने जुलूस निकालकर दिया धरना
-मांगों से सम्बंधित अधिकारी को सौंपा
-पूर्व के आवेदनों पर कार्यवाई की मांग
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
भाकपा माले ने सोमवार को बंदरा चौक से जुलूस निकालकर बंदरा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरणा प्रदर्शन किया। धरना का संचालन डॉ. कमलेश कुमार एवं अध्यक्षता प्रखंड सचिव रामबली मेहता ने की। धरना को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव रामबली मेहता ने कहा कि हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत दलितों, गरीबों और मजदूरों की ओर से गरीबी का आय प्रमाण पत्र बनाने, भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन और पक्का मकान देने से संबंधित आवेदन दिया गया था।

उन आवेदनों पर कोई कारवाई नहीं किया गया। अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।इस दौरान रामबली मेहता, अजीत कुमार कमलेश कुमार, संजय कुमार दास, गीता देवी, मो. इजरायल , विष्णदेव महतो, प्रगास राम, विमलेश शर्मा आदि भी थे।












