Advertisement

844 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार; ट्रक भी पकड़ा

-844 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार; ट्रक भी पकड़ा

-एनएच-22 पर भीखनपुर के पास उत्पाद विभाग की कार्रवाई
-95 कार्टन में रखी थी शराब

मुजफ्फरपुर। जिले में शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-22 पर भीखनपुर के पास एक ट्रक से 844.200 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान ट्रक चालक समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब 95 कार्टन में रखी हुई थी। उत्पाद थाना के प्रभारी प्रकाश कुमार राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR01-GH-6847) को जब्त किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ट्रक चालक नरेश कुमार, पिता विनोद कुमार, निवासी मुकुलावां, वार्ड संख्या-2, जिला मुजफ्फरपुर तथा अजय शर्मा, पिता सत्यनारायण शर्मा, निवासी महादेव नगर, आरकेपुरम, खैरपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।

दोनों आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू:

उत्पाद विभाग ने शराब के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया है। दोनों गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में जांच की जा रही है।
छापेमारी दल में एएसआई नीरज कुमार के साथ कांस्टेबल धनंजय कुमार पांडेय और रजीव कुमार शामिल थे। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को जिले में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।