Advertisement

करजा की घटना: घटनास्थल पर पहुंचे डीएम और एसएसपी, पीड़ित परिवार से ली जानकारी

-करजा की घटना: घटनास्थल पर पहुंचे डीएम और एसएसपी, पीड़ित परिवार से ली जानकारी

मुजफ्फरपुर। करजा थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद सोमवार, 19 अक्टूबर को जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कानतेस कुमार मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामले की गंभीरता से जांच करने, घटना का जल्द उद्भेदन करने और इसमें संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया।
घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। अब पुलिस जांच के आधार पर घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट करने में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।