Advertisement

72 आंगनवाड़ी स्थलों में 14 पर ही शुरू हुआ निर्माण, शेष कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

-72 आंगनवाड़ी स्थलों में 14 पर ही शुरू हुआ निर्माण, शेष कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

मुजफ्फरपुर। जिला सभागार में शनिवार को उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली एवं विकसित भारत जी-राम जी के तहत संचालित योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा की गई। बैठक में आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण, ग्रामीण हाट, मानव दिवस सृजन, कुशल-अकुशल श्रमिकों के ई-केवाईसी, वृक्षारोपण, पौधरोपण के e-MR तथा मजदूरी भुगतान की प्रगति की समीक्षा की गई।

आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण की समीक्षा में 72 स्थलों में केवल 14 पर कार्य प्रारंभ पाया गया। इस पर शेष स्थलों पर शीघ्र कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण हाट की 11 योजनाओं में सात के TS/AS की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने को कहा गया।

मानव दिवस सृजन में 3.73 लाख के पंचायत-स्तरीय लक्ष्य की समीक्षा की गई। शून्य मानव दिवस वाली पंचायतों में तत्काल कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए। कुढ़नी, मुशहरी, मड़वन, कांटी, पारू, साहेबगंज, कटरा और गायघाट पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

कुशल-अर्द्धकुशल श्रमिकों के 15,443 के लक्ष्य के विरुद्ध 2,321 ई-केवाईसी पूर्ण पाए गए, जबकि सक्रिय अकुशल श्रमिकों का ई-केवाईसी 88.86 प्रतिशत रहा। लंबित ई-केवाईसी शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया।

वृक्षारोपण के 4,476 लक्षित कार्यों में 4,090 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर पाया गया। मुशहरी, सकरा, मुरौल, बोचहां और कांटी में कार्य तेज करने को कहा गया। कांटी, मड़वन, साहेबगंज, कटरा और गायघाट में e-MR की स्थिति की भी समीक्षा हुई।

बैठक में जल-जीवन-हरियाली के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग और चेक डैम से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। समयबद्ध मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने तथा लंबित FTO और द्वितीय हस्ताक्षर के मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण प्रगति सुनिश्चित करने को कहा।