-50 लीटर देशी शराब के साथ 6 गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार की देर शाम छापेमारी कर 50 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ 6 लोगों को अलग-अलग गांवों से गिरफ्तार किया। पियर थाना अध्यक्ष रजनीकांत ने बताया कि यह कार्रवाई शनिवार की देर शाम बड़गांव, करैला और हरपुर के ग्रामीण इलाकों में की गई।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी शराब के कारोबार में लिप्त थे। इन्हें थाने लाकर आवश्यक पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इन सभी को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में देशी शराब की अवैध तस्करी एवं धंधों पर अंकुश लगेगी।












