-400 ग्राम गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त
-ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान में वाहन जांच के दौरान मिली पुलिस को सफलता
मोतिहारी।ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आदापुर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 400 ग्राम गांजा और 2 कारतूस के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के अनुसार मंगलवार 9 जून को आदापुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी में बाइक सवार 2 लोगों के पास से कुल 400 ग्राम गांजा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवध शाह, पे0- स्व. माधव शाह और नेना शाह, पे0- स्व. किशन शाह के रूप में हुई है। दोनों दोनो टां-बेलहुआं, थाना-दरपा, जिला पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों गांजा तस्करी में शामिल थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 मोटरसाइकिल और गांजा-कारतूस को जब्त कर लिया है। इस संबंध में आदापुर थाना में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
मोतिहारी पुलिस ने कहा है कि सूखा नशा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।











